झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा जानबूझकर 30 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई 

झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा जानबूझकर 30 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई 

Share
Link copied

झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहां जानबूझकर 30 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई

झारखंड में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कथित 1000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जानबूझकर 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिसके चलते उनकी जमानत की राह आसान हो गई।

मरांडी ने दावा किया कि यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसका मकसद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच को प्रभावित करना और महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट करना था। उन्होंने ईडी से अपील की है कि इस मामले में शामिल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर और कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि जनता के धन की लूट को रोका जा सके।

यह विवाद झारखंड की सियासत में एक बार फिर गरमागरमी का कारण बन गया है, क्योंकि मरांडी ने सरकार पर अपने ही सहयोगी को बचाने का आरोप लगाया है। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow