20250819 154755

बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन के शीघ्र संचालन का आग्रह, सांसद प्रदीप वर्मा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

रांची : राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने झारखण्ड और ओडिसा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए माननीय रेलमंत्री को पत्र लिखकर बड़बील से रांची के बीच फास्ट मेमू ट्रेन के शीघ्र परिचालन की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के बड़ा जामदा, गुआ, नोवामुंडी, डोंगवापोशी, झीकपानी, चाईबासा, राज-खरसावां और ओडिसा के क्योंझर जिले के बडबील सहित कोल्हान क्षेत्र आयरन-ओर और बॉक्साइट की माल ढुलाई के माध्यम से चक्रधरपुर रेल मंडल को वर्षों से भारतीय रेलवे को सर्वाधिक राजस्व प्रदान करता रहा है। इसके बावजूद, इस क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या रेल सुविधाओं से वंचित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र की ग्रामीण जनता को सड़क मार्ग से यात्रा करने पर अधिक किराए का बोझ उठाना पड़ता है। कोल्हान क्षेत्र के लिए रांची से सीधी रेल सेवा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। उन्होंने रेल मंत्रालय से बड़बील-रांची फास्ट मेमू ट्रेन के लिए शीघ्र रैक आवंटन कर परिचालन शुरू करने का आग्रह किया, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने इस जानकारी को साझा करते हुए रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद प्रदीप वर्मा के प्रयासों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Share via
Share via