20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप 2025: दूसरे दिन संत जेवियर कॉलेज और डिफेंस कॉलोनी की जीत

20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप 2025: दूसरे दिन संत जेवियर कॉलेज और डिफेंस कॉलोनी की जीत

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर हॉकी सिमडेगा और जिला खेलकूद विभाग सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। यह चैंपियनशिप 29 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

दूसरे दिन पुरुष वर्ग के दो मैच खेले गए। पहले मैच में संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा ने फरसापानी को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। वहीं, दूसरे मैच में डिफेंस कॉलोनी ने कसईदोहर को 5-2 के स्कोर से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए।

आज के मैच की शुरुआत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्रीमती सुशीला लकड़ा और पूर्व हॉकी खिलाड़ी स्मिता तिग्गा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों में उत्साह का संचार किया।

आयोजन को सफल बनाने में मनोज कोणबेगी, पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनुल भेंगरा, फ्लेबियस तिर्की, करिश्मा परवार, रोहित बेसरा, बिनोद कुल्लू, और मनसुख सुरीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चैंपियनशिप के तीसरे दिन 31 अगस्त को नौ मैच खेले जाएंगे, जिनमें पुरुष और महिला वर्ग की टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। हॉकी प्रेमियों के लिए यह आयोजन सिमडेगा के समृद्ध हॉकी इतिहास को और गौरवान्वित करने का अवसर है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow