कोल इंडिया को बचाने के लिए खदान मजदूर संघ ने की नुक्कड़ सभा, निकाला जुलूस

कोल इंडिया को बचाने के लिए खदान मजदूर संघ ने की नुक्कड़ सभा, निकाला जुलूस

Share
Link copied

धनबाद : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया को बचाने के लिए अपने चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण के तहत बुधवार को धनबाद में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान न्यू आकाशकिनारी कोलियरी चेकपोस्ट से एक जुलूस निकाला गया, जो भटमुड़ना मोड़ पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

सभा में वक्ताओं ने कोल इंडिया के संरक्षण की अपील करते हुए कई मांगें उठाईं। इनमें कोयला उत्पादन में नियमित कर्मचारियों की भागीदारी को 50 प्रतिशत करने, भूमि अधिग्रहण नीति में सुधार, और महिला सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग शामिल थी। वक्ताओं ने 15 सितंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुरारी तांती, केके सिंह, भौमिक महतो, सुशील कुमार सिंह, मंतोष कुमार तिवारी, चंद्रशेखर राय, राखाल रजवार, विजय सिंह, ब्रम्हानंद दसौंधी, महेंद्र नाथ राम, चंद्रशेखर महतो, दिलीप कुमार सिंह, रामबचन पासवान, गुल्लू प्रसाद, पवन कुमार लोद, घनश्याम यादव, संजय कुमार, श्याम कुमार यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता फूलचंद दसौंधी ने की, जबकि संचालन गजेंद्र कुमार ने किया।

वक्ताओं ने कोल इंडिया के निजीकरण के खिलाफ एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow