10वीं झारखण्ड राज्य थांग-ता चैंपियनशिप: धनबाद ने जीता ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब
धनबाद : झारखण्ड थांग-ता संघ द्वारा अग्रसेन भवन, धनबाद में आयोजित दो दिवसीय 10वीं झारखण्ड राज्य थांग-ता चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। इस चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की पुरुष और महिला स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। धनबाद की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। पलामू की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि रांची और बोकारो की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं की सूची
स्वर्ण पदक विजेताओं में प्रिया केशरी, पूनम कुमारी, अनिकेत कुमार, राज कुमार किस्कू, समृद्धि रानी, अतिका प्रवीण, रचना गुप्ता, कुमार वत्सल, पीयूष कुमार, रुद्रा सिंह चौहान, अर्नव प्रकाश, कशिश कुमारी, शाम्भवी, शमी प्रियंका कुमारी, अनु कुमारी, श्रेया रजक, रवि कुमार शाव, जनार्दन गोप, प्रिंस राज और अमन कुमार शामिल हैं।
रजत पदक विजेताओं में प्रियांशु कुमारी, कश्वी गिरी, सौरभ भारती, आदित्य कुमार दास, आस्था कुमारी, वैभवी, संस्कृति कुशवाहा, रौनक कुमार सत्यम, अनिरुद्ध बिस्वास, लक्ष्मी, आरती कुमारी, रिद्धि प्रिया, रेहान कादरी, साहिल सिंह, ऋषभ कुमार और सक्षम कुमार ने अपनी जगह बनाई।
तकनीकी संचालन और निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन थांग-ता फेडरेशन के राष्ट्रीय निर्णायकों कृष्णा कुमार शाव, ममता कुमारी पांडेय, सोनमती कुमारी और संजू कुमार के साथ-साथ राज्य स्तरीय निर्णायकों मृत्युंजय कुमार, रामस्वरूप हेम्ब्रम, संदीप पासवान, शिव कुमार महतो और मनीष राम ने किया।
समापन समारोह और पुरस्कार वितरण
समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी और सभी वर्गों के विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव सूरज वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल, मनोज शर्मा, दून पब्लिक स्कूल के उप प्राचार्य प्रियरंजन कुमार और राजेश यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया।

















