IMG 20201104 WA0011 resize 95

नाबालिक छात्रा के साथ रेप

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश शर्मा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा। चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के मेहशा गांव के जंगल मे नवमी की दलित नाबालिग छात्रा के साथ सोमवार को दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार घटना तब घटी जब छात्रा हरिजन जनता उच्च विद्यालय मंझगावां जा रही थी। गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पर स्थित विद्यालय पैदल जाने के क्रम में सुनसान स्थान पाकर मनचले युवकों ने दिया घटना को अंजाम। युवती ने बताया कि जंगली रास्ता में दो पहिया वाहन पर सवार दो युवकों ने मेहशा जंगल मे बने पुलिया के करीब उसे अकेले पाकर जबरन दुपट्टा से मुहँ को बांध दिया और उठाकर जबरन बगल के घने जंगल में ले गए। जहाँ जानवर चराने गई मेहशा गांव की महिला ने छात्रा की चीख सुनी औऱ हल्ला मचाया। चरवाहों के अनुसार युवकों की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के तालेश्वर मेहता के पुत्र संदीप कुमार मेहता तथा मयूरहंड थाना क्षेत्र के अर्जुन मेहता के पुत्र मुंद्रिका मेहता के रूप में किया गया है। हो हल्ला सुनकर दोनों युवक जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।पीड़ित छात्रा को महिला चरवाहा ने घर पहुँचाया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया।मंगलवार की सुबह पीड़ित छात्रा ने दोनों युवकों के विरुद्ध मयूरहंड थाना में लिखित आवेदन थाना मे दिया।थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो ने त्वरित कार्रवाई के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़ित छात्रा को मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल भेजा। दूसरी ऒर चतरा एसपी ऋषभ कुमार झा ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि मामला सोमवार की है। मंगलवार को पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच करवा ली गयी है औऱ बुधवार को न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जाएगा। वहीं एसपी के निर्देश पर हरकत में आई मयूरहंड थाना पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक नामजद आरोपी मुद्रिका मेहता को गुमला जिला से गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद हो गया था फरार। एसपी ने एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है। कहा जल्द ही सलाखों के पीछे होगा अन्य आरोपी।

Share via
Share via