आजसू पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रांची में भव्य स्वागत

आजसू पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रांची में भव्य स्वागत

Share
Link copied

आजसू पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रांची में भव्य स्वागत

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देव शरण भगत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

आजसू पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रांची में भव्य स्वागत

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर केंद्रीय समिति और रांची महानगर में संगठन विस्तार के लिए हाल ही में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के प्रति एकजुटता, समर्पण और सशक्त नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

आजसू पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रांची में भव्य स्वागत

वक्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को आजसू पार्टी के मूल उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर देव शरण भगत ने कहा, “नए पदाधिकारियों के आने से संगठन और मजबूत होगा। हम सब मिलकर समाज के कल्याण और झारखंड के विकास के लिए कार्य करेंगे।”

आजसू पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रांची में भव्य स्वागत

कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

आजसू पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रांची में भव्य स्वागत

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow