20251009 205359

RIMS में GB की बैठक में बड़े फैसले, मरीजों के लिए तत्काल सहायता और नई सुविधाओं की घोषणा

SNSP Sickle Cell Poster 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार को गवर्निंग बॉडी (GB) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हिस्सा लिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो मरीजों और अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब रिम्स में इलाज के दौरान मृत्यु होने पर मरीज के परिजनों को तत्काल 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता यूपीआई के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, शवों के परिवहन के लिए नए मोक्ष वाहन की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

SNSP Meternal Poster 1

रिम्स में इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टरों के लिए भी अच्छी खबर है। उनकी मासिक राशि को बढ़ाकर 30,000 रुपये करने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही, हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप अस्पताल में नए उपकरणों की खरीदारी की जाएगी, जिसमें जल्द ही एमआरआई मशीन भी शामिल होगी।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि एएनएम और जीएनएम कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि की जाएगी। रिम्स में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की योजना पर भी काम चल रहा है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

डॉ. अंसारी ने कहा, “रिम्स की व्यवस्था को लगातार बेहतर किया जा रहा है ताकि मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।” गवर्निंग बॉडी की अगली बैठक 12 नवंबर को होगी, जिसमें और भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Banner Hoarding 1

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1

Share via
Share via