20251029 193605

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सिमडेगा: बांसजोर प्रखंड में वर्ग संगठनों के पुनर्गठन पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सिमडेगा जिला इकाई ने बुधवार को बांसजोर प्रखंड अंतर्गत जयपाल सिंह आंबा बगीचा गिनीकेरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर के सभी वर्ग संगठनों के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में प्रखंड से पंचायत स्तर तक संगठनों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने की। उन्होंने कहा, “सशक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA) बनाकर हर बूथ पर मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करें। सभी वर्ग संगठनों को प्रखंड से पंचायत स्तर तक यथाशीघ्र गठित करें। पदाधिकारियों को सक्रिय बनाकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगा।” जिला सचिव मो. सफीक खान ने भी संगठन विस्तार पर बल देते हुए कहा, “सभी वर्ग संगठनों को प्रखंड से पंचायत तक यथाशीघ्र गठन करें। पदाधिकारी गण सक्रिय भूमिका निभाएं।”

सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, आगामी 8 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे इसी स्थान (जयपाल सिंह आंबा बगीचा) में बांसजोर प्रखंड की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने प्रखंड के सभी झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों से सादर अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।

बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना, जिला सचिव सफीक खान, केन्द्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, केंद्रीय समिति सदस्य रोश प्रतिमा सोरेंग, सुनील खेस, प्रफुल्लित डुंगडुंग, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, जिला उपाध्यक्ष ऑस्कर डांग, जिला उपाध्यक्ष बबलू खान,जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, जिला संगठन सचिव वकील खान, क्रीड़ा मोर्चा जिला सचिव संतोष लुगुन,प्रखंड अध्यक्ष बांसजोर इलियास लुगुन, प्रखंड उपाध्यक्ष डोमिनिक तिर्की,नथानिएल बॉडिंग पीटर लुगुन,वरिष्ठ कार्यकर्ता जवाहर एक्का,संदीप बरवा उपस्थित रहे।

Share via
Share via