मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माता के निधन पर जताया शोक
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय के डोरंडा स्थित आवास पहुंचे और उनकी माता स्मृति-शेष श्रीमती रीना मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय रीना मुखर्जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और परिवार को इस दुःखद क्षण में सहनशक्ति प्रदान करें।


















