श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, पत्रकारों की पेंशन-बीमा पर जोर
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक अहम बैठक सोमवार को अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में पत्रकार समुदाय के प्रमुख मुद्दों जैसे पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और आवास व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, प्रेस क्लब के आगामी चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव सुनील सिंह ने कहा, “हमें एकजुट होकर अपनी मांगों को आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए आवश्यक सभी कागजातों और दस्तावेजों को एक साथ मिलकर तैयार करेंगे। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।” वक्ताओं ने जोर दिया कि पत्रकारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकारी स्तर पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
इस बैठक में यूनियन के प्रमुख सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मौजूद सदस्यों में अमरेश कुमार, संजीत झा, विनय कुमार, चंदन सिन्हा, प्रदीप ठाकुर, रिजवान अंसारी, शंकर ठाकुर, आकाश सिंह, परवेज कुरैशी, रिकी राज, आकाश कुमार, अंकुश यादव, रणजीत शर्मा, मिथिलेश, मनोरंजन सिंह, चंदन भट्टाचार्य, विजय कुमार गोप, चंदन वर्मा, अनवर हुसैन, नौशाद अख्तर, विनोद कुमार और शाहिद रहमान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने इस बैठक के बाद संकल्प लिया है कि पत्रकारों की मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह बैठक पत्रकार बिरादरी के लिए एक नया संकल्प बिंदु साबित हो सकती है, जहां एकजुटता से सभी लंबित मुद्दों का समाधान निकाला जाएगा।

















