20201107 195920

कांग्रेस पार्टी किसान विरोधी कानून का विरोध करती है.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 किसान विरोधी कानून बनाया है। कांग्रेस पार्टी इन कानूनों का विरोध करती है। इसलिए क्योंकि यह कानून किसान विरोधी है? इस कानून से किसानों का नुकसान होगा फायदा नहीं होगा। रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमने हस्ताक्षर अभियान चलाया जिनमें 3 लाख किसानों ने हस्ताक्षर किए है। सारे हस्ताक्षर हम लोग दिल्ली भेजेंगे और उसको लेकर राष्ट्रपति के पास ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने कहा आलाकमान का आदेश है कि पंजाब की तर्ज पर झारखंड में भी ट्रैक्टर रैली निकाला जाए उसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। झारखंड में 9 नवंबर को ट्रैक्टर किसान रैली निकालने का तिथि निर्धारित की गई है। 9 नवंबर को आयोजित ट्रैक्टर रैली खेती बचाओ यात्रा के संबंध में आज चर्चा किया गया। ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी। आज के बैठक में निर्णय लिया गया कि नामकुम प्रखंड के रामपुर सावना लकड़ा चौक से ट्रैक्टर रैली “खेती बचाओ यात्रा” सुबह 11:00 बजे से निकाली जाएगी। यह रैली नामकुम प्रखंड मुख्यालय नामकुम, राजेंद्र प्रसाद चौक, विवेकानंद चौक, डोरंडा हिनू चौक, बिरसा मुंडा चौक होते हुए पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा तक पहुंचेगी जहां एक सभा का आयोजन किया जाएगा।

Share via
Share via