IMG 20201114 WA0101

महिला दो पुत्रों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग.

पलामू, अरुनिष सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू : पलामू से एक दिल दहला देने वाली खबर सामनें आई है। हुसैनाबाद में एक महिला दो पुत्रों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, मां एवं एक बेटे की हुई मौत ,एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया.

हुसैनाबाद से आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार के दोपहर 1:00 बजे एक महिला अपने दो पुत्रों के साथ जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 आती मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। जिसमें मां एवं एक तकरीबन 5 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद आरपीएफ के जवानों नें स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तकरीबन 5 वर्षीय पुत्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे पुत्र को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। फ़िलहाल महिला की पहचान नही हो पायी है। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Share via
Share via