मनरेगा नाम परिवर्तन के खिलाफ झामुमो का सिमडेग में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

मनरेगा नाम परिवर्तन के खिलाफ झामुमो का सिमडेग में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G करने के फैसले के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आज जोरदार विरोध दर्ज कराया। सिमडेग जिला कमिटी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

झामुमो में मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम हटाने को लेकर भारी आक्रोश है। प्रदर्शन की अगुवाई जिला अध्यक्ष अनिल कुंडलना और सचिव शफीक खान ने की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह फैसला गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर हमला है।

झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कुंडलना ने कहा, “केंद्र सरकार का यह कदम अस्वीकार्य है। हमारा आंदोलन सड़क से सदन तक जारी रहेगा हम चुप नहीं बैठेंगे।”

ज्ञात हो कि हाल ही में संसद द्वारा पारित VB-G RAM G बिल के तहत मनरेगा को प्रतिस्थापित किया गया है, जिसमें रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 करने का प्रावधान है, लेकिन विपक्षी दल इसे योजना को कमजोर करने की साजिश बता रहे हैं। झारखंड में झामुमो ने पूरे राज्य में इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow