झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक में आंदोलन का निर्णय.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Tue, 17 Nov 2020 11:58 AM (IST)

Team Drishti.

रांची : ओबीसी को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, वैश्यों को निशाना बनाने के षड़यंत्र के खिलाफ झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा अब सडकों पर उतर कर आन्दोलन करेगी। इसकी शुरुआत आगामी 24 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम से किया जायेगा, जबकि 7 दिसंबर को राजभवन (रांची) के समक्ष त्राहिमाम महाधरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय आज 17 नवंबर को रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा, केंद्रीय कमिटि की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बिरेन्द्र कुमार ने किया। यह बैठक कोविद-19 को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी के साथ किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों एवं संगठन पर काफी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कहा गया कि ओबीसी को 27% आरक्षण देने की मांग बहुत पहले से की जा रही है। सत्तारुढ गठबंधन की सरकार ने भी अपने चुनाव घोषणा-पत्र में वादा किया था कि ओबीसी को 27% आरक्षण दिया जाएगा। वैश्य मोर्चा ने गत दिनों भी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन अफ़सोस की बात है कि झारखंड के पिछड़े वर्ग की मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है। लोकतंत्र की बात करने वाली सरकार 55% पिछड़े वर्ग की बात नहीं सुन रही है। बैठक में कहा गया कि यह सरकार वैश्य समाज के नेताओं, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, व्यवसायियों को निशाना बना रही है, जो लोकतंत्र के लिए कदापि ठीक नहीं है। वैश्य मोर्चा इसे कतई बरदास्त नहीं करेगी और सडकों पर उतर कर विरोध किया जाएगा।

संगठन विस्तार के तहत बैठक में सर्वसम्मति संजीव चौधरी, इन्दुभूषण गुप्ता, गुड्डू साह एवं पवन सोनी को केंद्रीय समिति में शामिल किया गया। बैठक में वैश्य समाज के विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी गई। साथ ही बिहार में जीते सभी 24 वैश्य विधायकों को भी बधाई दी गई। अंत में चान्हो के शहीद अभिषेक साहु के लिए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और ‘शहीद अभिषेक साहु अमर रहे’ के नारे लगाये गये।

इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रेखा मंडल, हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, सुरेश साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, अजित प्रजापति, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, परशुराम प्रसाद, मदन प्रजापति, श्रीमती अनिता केशरी, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु, संगठन सचिव कपिल प्रसाद साहु, लखन अग्रवाल, केन्द्रीय सदस्य महेश्वर प्रसाद, महावीर साहु, संतोष साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, महिला मोर्चा महासचिव रेणु देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow