20260121 204608

सिमडेगा: गणतंत्र दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, उपायुक्त एवं एसपी ने लिया जायजा

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन और पुलिस बल द्वारा अंतिम चरण में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने पूर्वाभ्यास परेड का गहन निरीक्षण किया।

इस अवसर पर स्कूलों, एनसीसी कैडेट्स तथा जिला पुलिस बल के जवानों द्वारा परेड, मार्च पास्ट एवं अन्य क्रमिक गतिविधियों का अभ्यास अनुशासन एवं समयबद्धता के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न टुकड़ियों की ड्रिल, तालमेल, अनुशासन और समन्वय का बारीकी से अवलोकन किया गया।

उपायुक्त कंचन सिंह ने परेड की समग्र व्यवस्था की सराहना की और इसे और अधिक सुदृढ़ एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अनुशासन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों एवं जवानों को विस्तृत निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, झंडोत्तोलन की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं (चिकित्सा, अग्निशमन आदि) की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि समारोह पूर्णतः गरिमामय, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए आपसी समन्वय एवं पूर्ण तैयारी सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर अपर समाहर्ता, एसडीएम, एसडीपीओ, डीएसपी सहित अन्य वरीय अधिकारी, परेड कमांडर, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share via
Share via