भारत vs न्यूजीलैंड: चौथा टी20 मैच आज विशाखापट्टनम में, सीरीज पहले ही जीत चुकी टीम इंडिया क्लीन स्वीप की ओर!

भारत vs न्यूजीलैंड: चौथा टी20 मैच आज विशाखापट्टनम में, सीरीज पहले ही जीत चुकी टीम इंडिया क्लीन स्वीप की ओर!

Share
Link copied

विशाखापट्टनम : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारतीय टीम ने पहले ही लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में इस मैच को टी20 विश्व कप 2026 से पहले कॉम्बिनेशन फाइन-ट्यून करने और कुछ प्रयोग करने के मौके के रूप में देख रही है। टीम इंडिया क्लीन स्वीप के साथ सीरीज को समाप्त करने की मंशा से उतरेगी।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड पिछले तीन मैचों में हर विभाग में पिछड़ने के बाद आज बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगी। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार की सख्त जरूरत है, खासकर टी20 विश्व कप से पहले।

भारतीय टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर को भी मौका दे सकता है, जिन्होंने मंगलवार को नेट्स में लंबा समय बिताया. हालांकि अभी वह प्राइमरी टी20 प्लान का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अय्यर पेस और स्पिन दोनों के खिलाफ शानदार रहे हैं. अक्षर पटेल की वापसी भी होने वाली है। नागपुर में उंगली की चोट के कारण पिछले दो मैच मिस कर चुके हैं।

न्यूजीलैंड की बात करें तो उन्होंने तीन टी20 मैच हारने के बाद अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। टीम ने तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है, जबकि ऑलराउंडर जिमी नीशम, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और फिन एलेन को टीम में शामिल किया गया है।

विशाखापट्टनम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां शुरुआती ओवरों में गेंद स्विंग कर सकती है। शाम को ओस का असर होने की संभावना है, जिससे चेज करना आसान हो सकता है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180+ स्कोर बना सकती है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है, कोई बारिश की आशंका नहीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow