लातेहार नगर पंचायत चुनाव में बड़ा हंगामा: नाबालिग बच्ची ने बड़ी बहन का वोट डाला, प्रत्याशी और सेक्टर मजिस्ट्रेट में तीखी नोकझोंक
लातेहार नगर पंचायत चुनाव में बड़ा हंगामा: नाबालिग बच्ची ने बड़ी बहन का वोट डाला, प्रत्याशी और सेक्टर मजिस्ट्रेट में तीखी नोकझोंक

आशीष कुमार वैध / लातेहार
लातेहार, 23 फरवरी 2026: झारखंड के लातेहार जिले में चल रहे चुनाव में कुल 66 फीसदी मतदान हुआ । इसी बीच वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 1 पर गंभीर अनियमितता का आरोप लगा है। उम्मीदवार आशा देवी ने दावा किया है कि एक 12-13 साल की नाबालिग बच्ची ने अपनी बड़ी बहन का वोट डाल दिया।
इस घटना के बाद बूथ पर जमकर हंगामा हुआ और लोग भड़क उठे।घटना के दौरान वीडियो में कैद हुआ है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, वार्ड नंबर 8 के प्रत्याशी आशीष कुमार वैद्य और उनकी बेटी के बीच तीखी बहस हुई।
प्रत्याशी ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन मजिस्ट्रेट ने उनकी बात नहीं सुनी। हंगामा इतना बढ़ गया कि स्थिति को संभालने में मुश्किल हुई।
इस मामले पर लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अभी तक कोई लिखित आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई प्रभावित पक्ष लिखित शिकायत देता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना हमारा प्राथमिक दायित्व है।”चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान केवल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पंजीकृत मतदाताओं द्वारा ही किया जा सकता है।
नाबालिग द्वारा वोट डालना गंभीर अपराध माना जाता है, जिसमें मतदाता सूची में धांधली, पहचान छिपाने या अन्य अनियमितताएं शामिल हो सकती हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं चुनावी विश्वास को कमजोर करती हैं।
आशा देवी ने कहा कि वे जल्द ही लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी और जांच की मांग करेंगी।प्रशासन ने सभी पक्षों से शांत रहने और लिखित माध्यम से शिकायत करने की अपील की है। यदि शिकायत मिलती है, तो जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


















