आदित्य साहू का तंज : झारखंड बजट 2026-27 दिशाहीन और तथ्यहीन, केवल लूट और लुटवाने के लिए प्रस्तुत
झारखंड विधानसभा में 2026-27 के लिए पेश 1.58 लाख करोड़ के बजट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दिशाहीन, तथ्यहीन, रंगहीन और खुशबू विहीन बजट करार दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता में कहा कि बजट में कोई रंग नहीं दिखा और न खुशबू। यह केवल गोल-मटोल आंकड़ों का खेल है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के भाषण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार भी प्रोत्साहन नहीं दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने झारखंड को जनधन, पीएम बीमा, मुद्रा, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केंद्र को गाली देती है लेकिन सहायता लेती है, और बकाया का ब्यौरा नहीं दे पाती। बजट में बाल लापता बच्चों, बलात्कार रोकथाम, PESA नियमावली के विरोध, DMF फंड घोटाले की जांच जैसी कोई चर्चा नहीं। पिछले बजट में कृषि में 29.80%, स्वास्थ्य में 61.34%, आदिवासी-दलित के लिए मात्र 28% खर्च हुआ।
आदित्य साहू ने निकाय चुनाव मतगणना को बीच में न रोकने की मांग की, वोट चोरी की आशंका जताई। प्रेस वार्ता में कोषाध्यक्ष दीपक बंका, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता प्रतुल शाह देव भी मौजूद रहे।

















