सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जामडीह में अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद ,घर और दुकान पर छापेमारी

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जामडीह में अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद ,घर और दुकान पर छापेमारी

Share
Link copied

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जामडीह में अवैध विदेशी शराब की खेप  बरामद  घर और दुकान पर छापेमारी

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जामडीह में अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद ,घर और दुकान पर छापेमारी

सिमडेगा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बांसजोर ओ.पी. क्षेत्र के सिंहारजोर जामडीह में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि ​​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जामडीह निवासी कृष्णा सिंह अपने घर और दुकान से अवैध रूप से विदेशी शराब बेचने का धंधा कर रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के मार्गदर्शन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

बताया गया कि
​छापेमारी में 196 बोतलें शराब की बरामद की गई।
​गठित टीम ने 25 मार्च बुधवार को को कृष्णा सिंह के ठिकानों पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर और दुकान के विभिन्न हिस्सों से कुल 196 बोतलें अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की। जप्त की गई शराब में महंगे ब्रांड्स से लेकर स्थानीय स्तर पर बिकने वाली विदेशी शराब की खेप शामिल है।

​रॉयल झारखंड 79 बोतलें (विभिन्न साइज),​रॉयल स्टैग 44 बोतलें,​रॉयल चैलेंज 31 बोतलें,​स्टर्लिंग रिजर्व (B7) 22 बोतलें,​किंगफिशर बीयर: 15 बोतलें (650 ml) ​इसके अलावा आइकॉनिक व्हाइट, मैकडॉवेल और इम्पीरियल ब्लू जैसी शराब भी बरामद की गई है। ​

छापेमारी के दौरान आरोपी कृष्णा सिंह (45 वर्ष), पिता- स्व. जेठू सिंह, मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान चला रही है।​

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट
नरेश कुमार शर्मा

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।