युवक नें फांसी लगाकर की आत्महत्या.
Garhwa, V K Pandey.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : कहते है कि जीवन मे हर किसी की एक चाहत होती है शादी कर अपना जीवन बसर करने की। लेकिन गढ़वा का एक युवक इस कहावत को झूठा साबित किया। वह इसलिए कि वह एक शराबी था और शादी की कोई मंसा उसकी नही थी। मामला गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के बेलचम्पा गांव का है। आज एक युवक ने शादी के पांच माह बाद घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक का नाम लक्ष्मण चौधरी है। उसने फांसी लगाने के पूर्व सुसाइड नोट लिखा है जिसमे उसने अपने मन की बात लिखी है।
पुलिस को मिली सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वह एक शराबी है उसे शादी नही करनी थी। फिर भी माता-पिता के द्वारा जबरन शादी करा दिया गया जिससे वह काफी दुःखी था। शादी के बाद से ही वह काफी तनाव में अपना जीवन व्यथिय कर रहा था। शादी के पूर्व उसने अपने ससुर को बोला था कि मैं पीने वाला हूँ आपकी बेटी को मार सकता हूँ फिर भी मेरा बात कोई नही माना। इसलिए मैं इस दुनिया को छोड़ जा रहा हूँ किसी को दुःख नही होना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

















