20260330 203923

जनता दरबार में DC मंजूनाथ भजन्त्री का सख्त रुख, दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल

रांची: समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने एक बार फिर संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण पेश किया। जहां एक ओर दिव्यांग को तत्काल सहायता देकर राहत पहुंचाई गई, वहीं राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए DC ने सभी मामलों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

जनता दरबार में पहुंचे रामबाबू शर्मा को समाहरणालय के दूसरे तल्ले तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। उनकी समस्या को देखते हुए DC मंजूनाथ भजन्त्री ने तुरंत इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सहायता मिलने पर रामबाबू शर्मा ने प्रशासन के प्रति आभार जताया।

मांडर अंचल में लंबित म्यूटेशन पर सख्ती

मांडर अंचल में न्यायालय के आदेश के बावजूद नामांतरण लंबित रहने की शिकायत पर DC ने संबंधित CO से जवाब-तलब किया। उन्होंने दो दिनों के भीतर मामले के निष्पादन का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

नगड़ी अंचल में बार-बार आवेदन अस्वीकृति पर कार्रवाई

नगड़ी अंचल में दाखिल-खारिज आवेदन बार-बार अस्वीकृत होने के मामले में DC मंजूनाथ भजन्त्री ने CO को फाइल सहित समाहरणालय तलब किया। साथ ही संबंधित कर्मचारी और CI को शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया गया।

सिल्ली और नामकुम में लंबित मामलों पर निर्देश

सिल्ली अंचल में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। वहीं नामकुम अंचल में ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं होने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए और संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही गई।

मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं को राहत

राहे प्रखंड के होटलो पंचायत की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर DC ने BDO को सत्यापन कर लाभ पुनः शुरू कराने का निर्देश दिया।

राशन कार्ड में नाम जोड़ने का निर्देश

सदर अंचल की एक महिला के गंभीर बीमारी के इलाज से जुड़े मामले में DC ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार के माध्यम से DC मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और राजस्व मामलों का पारदर्शी व त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो।

Share via
Share via