पूर्व मुखिया आशा लकड़ा का निधन, आज बनगांव में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मुखिया आशा लकड़ा का निधन, आज बनगांव में होगा अंतिम संस्कार

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा जिले की पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी आशा लकड़ा का सोमवार को रांची में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वे एक सक्रिय, मिलनसार और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं।

आशा लकड़ा, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी बिमल लकड़ा तथा वीरेंद्र लकड़ा की बड़ी बहन थीं। उनके निधन को खेल जगत और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज सिमडेगा जिले के बनगांव में दोपहर 01:45 बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, खेल जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

स्थानीय लोगों ने उन्हें एक समर्पित समाजसेवी और जनहित में काम करने वाली नेता बताया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।