नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
बिहार/नालंदा : बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मघड़ा शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान किसी कारणवश अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भगदड़ में कई लोग गिर पड़े और भीड़ के दबाव में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, भगदड़ के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थित व्यवस्था इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है।
अपडेट जारी…
















