मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी: मौतों का आंकड़ा 8 पहुंचा, कई की हालत गंभीर

मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी: मौतों का आंकड़ा 8 पहुंचा, कई की हालत गंभीर

Share
Link copied

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 48 घंटों में इस दर्दनाक घटना ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 17 से अधिक बताई जा रही है।

लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

कल रात तक इस जहरीली शराब कांड में 5 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, आज सुबह दो और लोगों की जान चली गई, जिससे आंकड़ा 7 तक पहुंच गया। शाम होते-होते एक और व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।

मृतकों की पहचान और हालात

आज सुबह सबसे पहले रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी लालकिशोर राय की मौत हुई। इसके कुछ ही समय बाद तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बालगंगा मुसहरी टोला निवासी लड्डू साह ने भी दम तोड़ दिया। लड्डू साह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और टेम्पो चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। उनकी मौत के बाद उनकी पांच बेटियां बेसहारा हो गई हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए रघुनाथपुर और तुरकौलिया थानों में हत्या के आरोप में 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।