20260412 151405

खूंटी में करंज फल विवाद ने ली जान: चाची की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

खूंटी : झारखंड के खूँटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में करंज फल चुनने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। चाचा-भतीजा के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को दिन में करंज फल चुनने को लेकर चाचा और भतीजों के बीच विवाद हुआ था। उसी रात आरोपियों ने गुस्से में आकर अपने चाचा के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में चाचा गुइया पहान और चाची सोनी पहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोनी पहान की मौत हो गई, जबकि गुइया पहान का इलाज जारी है।

पीड़ित गुइया पहान के आवेदन के आधार पर मारंगहादा थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों हंगरा पहान और कुंवर पहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार टांगी और डंडा बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share via
Share via