लालू यादव के खिलाफ पीआईएल दर्ज, एफआईआर भी होगा दर्ज.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : लालू यादव की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं, जेल में रहकर फोन कर बिहार के एक बीजेपी विधायक को प्रलोभन देने के मामले में आज झारखंड हाइकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल किया गया. इस मामले में हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि लालू यादव शुरू से ही जेल मैनुअल का लगातार उल्लंघन करते आ रहे हैं जो एक गंभीर मामला है। जबसे वे जेल गए हैं तब से वे रिम्स में ही हैं जहां फाइव स्टार फैसिलिटी दी गयी है, वे केवल नाम के जेल में हैं वास्तव में वे जेल में हैं ही नहीं.

लालू यादव के खिलाफ पीआईएल दर्ज, एफआईआर भी होगा दर्ज.

अधिवक्ता नें कहा कि लालू यादव जेल में रहकर वे कई तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं इसी को आधार बना कर हमलोंगों नें पीआईएल फाइल किया है. उन्होंनें कहा इस मामले में हाई कोर्ट को स्वत संज्ञान लेना चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो सके.

लालू यादव के खिलाफ पीआईएल दर्ज, एफआईआर भी होगा दर्ज.

पीआईएल कर्ता अनुरंजन अशोक का कहना है कि लालू जी के पास चार मोबाइल चार सिम कार्ड हैं और तीन सेवादार है जो जेल मैनुअल के विपरीत है. लालू जेल में रहते हुए हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रहे हैं. इसी को आधार बनाया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में लालू जी के खिलाफ थानें में एक अपराधिक मामला भी दर्ज कराएंगे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow