डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम की तरफ से मोबाइल नंबर के अंकों में बदलाव की मजूरी.

Share
Link copied

Team Drishti.

नए साल से देश में किसी भी लैंडलाइन फोन से मोबाइल नंबर डायल करने का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा. दूरसंचार विभाग ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के एक प्रस्ताव को पूरी तरह से मंजूर कर लिया है. नए नियमों के मुताबिक 1 जनवरी 2021 से किसी भी लैंडलाइन फोन से मोबाइल नंबर पर बात करने के लिए शून्य लगाना होगा. इससे दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों को अधिक नंबर बनाने की सुविधा मिलेगी. इस बारे में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने 20 नवंबर को एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है. इस सर्कुलर में कहा गया है कि लैंडलाइन से मोबाइल पर नंबर डायल करने के तरीके में बदलाव की ट्राई की सिफारिशों को मान लिया गया है. इससे मोबाइल और लैंडलाइन सेवाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में नंबर बनाने की सुविधा मिलेगी.

यह सुविधा अभी अपने क्षेत्र से बाहर के कॉल करने के लिए उपलब्ध है. दूरसंचार कंपनियों इस नई व्यवस्था को अपनाने के लिए एक जनवरी तक का समय दिया गया है. डायल करने के तरीके में इस बदलाव से दूरसंचार कंपनियों को मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त नंबर तैयार करने की सुविधा मिलेगी. यह भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी. इससे आगे चलकर नए नंबर भी कंपनियां जारी कर सकेगी.

भविष्य में टेलीकॉम कंपनियां 11 अंकों का मोबाइल नंबर भी जारी कर सकती हैं. फिलहाल देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते 10 अंकों का मोबाइल नंबर भी कम पड़ रहा है. ऐसे में केवल जीरो के प्रयोग से आगे के लिए राह काफी आसान हो जाएगी. 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow