रजरप्पा: शिव शंकर ज्वैलर्स डकैती कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चाँदी बरामद
रजरप्पा: शिव शंकर ज्वैलर्स डकैती कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चाँदी बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रामगढ़/रजरप्पा: रामगढ़ पुलिस ने चितरपुर स्थित शिव शंकर ज्वैलर्स में हुई बड़ी डकैती की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) ने अंतरराज्यीय छापेमारी कर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से लूटे गए दर्जनों सोने-चाँदी के आभूषण, हथियार और घटना में प्रयुक्त चार वाहन बरामद किए गए हैं।
बिहार और झारखंड के कई जिलों में चली छापेमारी
21 अप्रैल 2026 को हुई इस डकैती के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) चंदन वत्स के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय आसूचना के आधार पर टीम ने बिहार के नालंदा सहित झारखंड के पलामू और रांची में दबिश दी।
पुलिस ने नालंदा से मनीष कुमार, रीना देवी और चन्द्रावती देवी को गिरफ्तार किया, जो लूटे गए जेवरात बेचने की फिराक में थे। वहीं, पलामू और रांची से अन्य चार अपराधियों को दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
1. सुभानी अंसारी उर्फ ललका (मांडू, रामगढ़) – इस पर करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
2. मनीष कुमार (नालंदा, बिहार)
3. रीना देवी (नालंदा, बिहार)
4. चन्द्रावती देवी (नालंदा, बिहार)
5. आनंद कुमार (पण्डरा, रांची)
6. अरबाज अंसारी (नयासराय, रांची)
7. नसरूल्ला अंसारी उर्फ राजा (पुन्दाग, रांची)
बरामदगी का विवरण:
हथियार एवं वाहन: एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, एक इर्टिगा कार, एक अपाचे बाइक, एक होंडा शाइन और एक स्कूटी।
आभूषण: सोने के दर्जनों अंगूठियां, देवी-देवताओं के लॉकेट, झुमके, टॉप्स और चाँदी के बर्तन व अन्य सामग्री।
अन्य: अपराधियों द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन।
मुख्य आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पकड़ा गया मुख्य अपराधी सुभानी अंसारी उर्फ ललका एक शातिर अपराधी है। इसके विरुद्ध जमशेदपुर, मांडू, कुज्जू, रजरप्पा और पेटरवार थानों में डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं।
जांच टीम में शामिल अधिकारी:
इस सफल उद्भेदन में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक फैजान अहमद , रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पाण्डेय मांडू अंचल पुलिस निरीक्षक रजत कुमार समेत तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे।
आकाश शर्मा दृष्टि नाउ
















