20260425 221844

नवगठित जिला कांग्रेस कमिटी की पहली बैठक, पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: संगठन सृजन अभियान के तहत नवगठित जिला कांग्रेस कमिटी की पहली बैठक जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय होटल आशा में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा, कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने सिमडेगा जिला संगठन की सराहना करते हुए कहा कि संगठन मजबूती के मामले में सिमडेगा राज्य में पहले पायदान पर है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में सबसे पहले सिमडेगा जिला कमेटी ने अपना प्रारूप प्रदेश को सौंपा और जनसंपर्क अभियान की रिपोर्ट भी सबसे पहले प्रस्तुत की।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिन्हें समन्वय और अनुशासन के साथ निभाना होगा। उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव को अलग-अलग स्तर पर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने स्वागत भाषण में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए हर पंचायत, गांव और बूथ तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाएगी।

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने किया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए उन्हें गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Share via
Share via