सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से गांजा सप्लायर गिरफ्तार, भेजा जेल

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से गांजा सप्लायर गिरफ्तार, भेजा जेल

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से गांजा सप्लायर गिरफ्तार, भेजा जेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा जिले की बांसजोर ओपी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लाई करने वाले एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 को एसपी सिमडेगा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने बांसजोर ओपी क्षेत्र के खमनटांड चेकनाका के पास एक यात्री बस में छापेमारी कर 13 किलो 742 ग्राम गांजा बरामद किया था। इस दौरान ओमप्रकाश चौधरी और जोखन चौधरी नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्हें ओडिशा के बौध निवासी प्रकाश नामक व्यक्ति द्वारा गांजा सप्लाई किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर प्रकाश की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

लगातार तकनीकी निगरानी और सूचना संकलन के बाद बांसजोर ओपी पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से ओडिशा के बौध थाना क्षेत्र स्थित मौलसिंगा हाई स्कूल के पास से आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now