Ranchi Road Accident

रांची: बरियातू में बेकाबू कार मेडिकल स्टोर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग; CCTV में कैद हुई घटना

रांची: बरियातू में बेकाबू कार मेडिकल स्टोर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग; CCTV में कैद हुई घटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ranchi Road Accident

आकाश सिंह /रांची

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मेडिकल स्टोर के शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त दुकान में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सफेद रंग की एक कार काफी तेज गति से आ रही थी। मोड़ के पास अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे मेडिकल स्टोर के काउंटर को रौंदते हुए अंदर दाखिल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का अगला हिस्सा और काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों के अनुसार, बरियातू रोड पर अक्सर काफी भीड़ रहती है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय दुकान के सामने फुटपाथ पर कोई व्यक्ति नहीं चल रहा था और न ही मेडिकल स्टोर के अंदर कोई ग्राहक दवा ले रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर दुकान में भीड़ होती, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है