“इस्तीफा नहीं दूंगी, लड़ाई जारी रहेगी” — ममता बनर्जी का बड़ा बयान, TMC विधायकों को काले कपड़े पहनने का निर्देश

“इस्तीफा नहीं दूंगी, लड़ाई जारी रहेगी” — ममता बनर्जी का बड़ा बयान, TMC विधायकों को काले कपड़े पहनने का निर्देश

Share
Link copied
TMC MLAs instructed to wear black clothes
TMC MLAs instructed to wear black clothes

कोलकाता : ममता बनर्जी ने टीएमसी के नव-निर्वाचित विधायकों के साथ अहम बैठक में साफ कर दिया कि वह किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि “बंगाल के बाद अब INDIA गठबंधन की टीम एकजुट है और हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे।” बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और विधायकों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि यह समय कठिन जरूर है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “चाहे वे मुझे बर्खास्त कर दें, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। मैं चाहती हूं कि यह दिन काले दिन के रूप में याद रखा जाए।”

ममता बनर्जी ने विधानसभा के पहले दिन सभी टीएमसी विधायकों को काले कपड़े पहनने का निर्देश दिया। इसे उन्होंने विरोध और एकजुटता का प्रतीक बताया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ “धोखा” किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। “ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा, “मैं हंस रही हूं क्योंकि मैंने उन्हें नैतिक रूप से हरा दिया है। मैं एक आजाद पंछी हूं और मैंने हमेशा जनता के लिए काम किया है।” उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी को झटका लगा है, लेकिन संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। “हम भले ही हार गए हों, लेकिन हम लड़ेंगे और मजबूत होकर वापसी करेंगे।”

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।