Inter-state mobile theft gang busted, 8 accused arrested

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, CCTV से खुला राज, अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

Inter-state mobile theft gang busted, 8 accused arrested

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में कुल 8 आरोपियों (4 नाबालिग सहित) को गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया है, जबकि उनके पास से 9 महंगे मोबाइल फोन (लगभग ₹3.40 लाख मूल्य) बरामद किए गए हैं।

मामला 5 मई 2026 को सामने आया, जब मोबाइल चोरी की शिकायत Government Railway Police (GRP) रांची में दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही RPF पोस्ट रांची ने तेजी दिखाते हुए CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं।

जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 से एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने न्यू पुंडाग और काठल मोड़ इलाकों में छापेमारी कर बाकी आरोपियों को दबोच लिया।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता था भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करता था। चोरी के मोबाइल को ऊंचे दामों पर बेच देता था

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने किया। उनके साथ RPF और अपराध शाखा की टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे। सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद GRP रांची को सौंप दिया गया है। इस मामले में 6 मई 2026 को BNS की धारा 303(2) और 317(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share via
Share via