बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता: 47 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

बोकारो पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 47 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में बोकारो सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल बरामदगी के लिए पुलिस ने केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल की मदद ली। पोर्टल के माध्यम से ट्रैकिंग कर विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।
डीएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें। साथ ही CEIR पोर्टल पर मोबाइल से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करें, ताकि पुलिस को मोबाइल ट्रैक करने और बरामद करने में आसानी हो सके।
बोकारो पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खो चुके लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस की तत्परता और तकनीक के इस्तेमाल की लोगों ने सराहना की है।

















