BJP state president Aditya Sahu met the family of the innocent girl missing from Kokar

कोकर से लापता मासूम बच्ची के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, 36 घंटे का अल्टीमेटम

BJP state president Aditya Sahu met the family of the innocent girl missing from Kokar
BJP state president Aditya Sahu met the family of the innocent girl missing from Kokar

रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नंबर-02 से पिछले कई दिनों से लापता 18 माह की मासूम बच्ची के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बच्ची की जल्द और सकुशल बरामदगी की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 36 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर बच्ची बरामद नहीं होती है, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस का भय समाप्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि खुलेआम बच्ची को टांगे हुए तस्वीरें दिखाकर भय फैलाया जा रहा है, गालियां दी जा रही हैं, लेकिन अब तक मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जो बेहद चिंताजनक है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक मासूम की जिंदगी दांव पर लगी है, लेकिन प्रशासन की सुस्ती साफ नजर आ रही है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जाए।

आदित्य साहू ने कहा कि इससे पहले जगन्नाथपुर और ओरमांझी में भी बच्चों के लापता होने की घटनाएं सामने आई थीं, जहां जनदबाव और भाजपा की चेतावनी के बाद बच्चों की सकुशल बरामदगी हुई थी। उन्होंने कहा कि कोकर की बच्ची के मामले को भी भाजपा पूरी गंभीरता से ले रही है और न्याय मिलने तक पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने हाल ही में कोल्हान क्षेत्र से 13 महीनों में 106 युवतियों के गायब होने की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का बड़ा संकेत है। साहू ने कहा कि पुलिस अपने मूल दायित्वों से भटक गई है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से अपनी कार्यशैली बदलने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विधायक सीपी सिंह, रांची की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू भी मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now