मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवविवाहित दंपति को दिया आशीर्वाद, रांची में समारोह में हुए शामिल

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के बोरेया स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट पहुंचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता धीरज दुबे एवं पोटका की अंचल अधिकारी (सीओ) निकिता बाला के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत की।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी नवदंपति को शुभाशीष दिया।
आशीर्वाद समारोह का माहौल पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण रहा। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर आयोजकों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

















