Update सिमडेगा गोलीकांड : घायल युवती की रिम्स में मौत
सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवती जेबा परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। रांची स्थित रिम्स में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात अपराधियों ने 22 वर्षीय जेबा परवीन के सिर में गोली मार दी थी। घटना के बाद उसे पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई


















