A young woman was shot inside her house and was referred to Ranchi in critical condition.

युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर, जांच में जुटी पुलिस

A young woman was shot inside her house and was referred to Ranchi in critical condition.
A young woman was shot inside her house and was referred to Ranchi in critical condition.

सिमडेगा जिले में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली गांव निवासी 22 वर्षीय जेबा परवीन को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली युवती के सिर में लगी है, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की है। गोली लगने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now