ranchi-police-department-transfer-of-15-officers

रांची पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Share
Link copied

रांची जिला बल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। कई थाना और टीओपी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

ranchi-police-department-transfer-of-15-officers

रांची जिला बल में पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 15 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

पु०अ०नि० शैलेन्द्र डुंडु को राहे थाना से नरकोपी थाना प्रभारी बनाया गया।

पु०अ०नि० मो० कफील अहमद को कांके थाना से बेड़ो थाना प्रभारी पद पर पदस्थापित किया गया।

पु०अ०नि० विकास कुमार परसवान को सिल्ली थाना से ओपी प्रभारी, मुरी बनाया गया।

पु०अ०नि० दिनेश कुमार ठाकुर को झारखंड उच्च न्यायालय सुरक्षा से विधानसभा थाना प्रभारी बनाया गया।

पु०अ०नि० शिवनारायण तिवारी को बरियातू थाना से इटकी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।

पु०अ०नि० गगन कुमार ठाकुर को पुलिस केंद्र से सिकिदिरी थाना प्रभारी बनाया गया।

पु०अ०नि० दुलाल कुमार महतो को मोराबादी टीओपी प्रभारी से तमाड़ थाना प्रभारी पद पर भेजा गया।

पु०अ०नि० कुन्दन कुमार को पुलिस केंद्र से दशमफॉल थाना प्रभारी बनाया गया।

पु०अ०नि० अभिषेक कुमार-2 को लोअर बाजार से राहे थाना प्रभारी बनाया गया।

पु०अ०नि० राहुल को पुलिस केंद्र से मोराबादी टीओपी प्रभारी बनाया गया।

पु०अ०नि० अक्षय कुमार को बरियातू थाना से एदलहातु टीओपी प्रभारी नियुक्त किया गया।

पु०अ०नि० विवेक कुमार दुबे को इटकी थाना से चुटूपालू टीओपी (ओरमांझी) प्रभारी बनाया गया।

म०पु०अ०नि० पूजा विभूति उरांव को एदलहातु टीओपी से हिल टीओपी (सुखदेवनगर) प्रभारी बनाया गया।

पु०अ०नि० अवध बिहारी कुंवर को यातायात थाना, चुटिया से यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव बनाया गया।

पु०अ०नि० धर्मेंद्र कुमार को नामकुम थाना से यातायात थाना प्रभारी, पंडरा पद पर पदस्थापित किया गया।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कई थाना और टीओपी क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति से कार्यशैली में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।