Ranchi: Daylight mobile snatching case solved, two accused arrested within 24 hours

रांची में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: Daylight mobile snatching case solved, two accused arrested within 24 hours
Ranchi: Daylight mobile snatching case solved, two accused arrested within 24 hours

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई मोबाइल झपटमारी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सिन्हा मंगलवार दोपहर करीब 3:55 बजे किसी काम से विराज नगर, लालपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक पहुंचे और उनके हाथ से Nord CE 3 Lite 5G मोबाइल झपट्टा मारकर फरार हो गये।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर लालपुर थाना में कांड संख्या 102/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। शहर में लगातार बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now