West Bengal to set up holding centres for illegal Bangladeshi and Rohingya citizens

पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के लिए बनेंगे ‘होल्डिंग सेंटर’

Share
Link copied
West Bengal to set up holding centres for illegal Bangladeshi and Rohingya citizens
West Bengal to set up holding centres for illegal Bangladeshi and Rohingya citizens

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

सरकार की ओर से इस संबंध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को लिखित निर्देश और विस्तृत गाइडलाइंस भेजी गई हैं। निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने-अपने क्षेत्र में इन सेंटरों के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान करे और जल्द से जल्द आगे की प्रक्रिया शुरू करे।

सरकार के अनुसार, इन होल्डिंग सेंटरों का उद्देश्य राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर निगरानी रखना और उनकी पहचान संबंधी प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को सीधे जेल में रखने के बजाय इन विशेष केंद्रों में रखा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इन सेंटरों में उन लोगों को तब तक रखा जाएगा, जब तक उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो जाती और उन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके मूल देश वापस भेजने की कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती।

राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को इस पूरी प्रक्रिया में मानवाधिकार और कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।