रांची में NEET (UG)-2026 री-एग्जाम के लिए 21 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

रांची: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 री-एग्जामिनेशन परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत रांची के 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, री-एग्जाम 21 जून 2026 को एक पाली में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जुटाकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। इसी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध
* पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्र होने पर रोक (सरकारी कार्य में लगे कर्मियों एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
” किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध।
* बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद सहित किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक।
* लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला, गड़ासा जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ चलने पर प्रतिबंध।
किसी भी प्रकार की सभा, बैठक या आमसभा आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी।
यह निषेधाज्ञा 21 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
21 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
रांची के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 21 उप-केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिनमें मारवाड़ी कॉलेज, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय हिनू, केंद्रीय विद्यालय धुर्वा, गोस्नर कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कांके, उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से परीक्षा के दौरान जारी निर्देशों का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
















