सिमडेगा सड़क हादसा: अघरमा के पास पलटी स्कॉर्पियो, गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत
सिमडेगा के अघरमा के पास स्कॉर्पियो पलटने से बड़ा हादसा, एक ही गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत जिसमे तीन बच्चे। जानिए पूरी खबर ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा से नरेश शर्मा
सिमडेगा: सिमडेगा जिले के अघरमा के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। लोहरदगा से लसिया की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार एक ही गाड़ी में सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में पुरूष-महिला और उनके तीन बच्चे शामिल हैं।
समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार लोहरदगा से लसिया की ओर एक पारिवारिक कार्यक्रम (मेहमानी) में शामिल होने के लिए जा रहा था। अघरमा के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
हादसे में परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया गया है।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि क्या यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या तकनीकी खराबी के कारण।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों की विस्तृत पहचान और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Also Read :
डिजिटल इंडिया की दौड़ में पीछे छूटा यह डाकघर: आजादी के बाद भी मिट्टी के मकान में चल रही सेवाएं
रांची सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश, तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ मौसम बदला
रिम्स-2 के विरोध में किसानों का सीएम आवास घेराव मार्च, ऑक्सीजन पार्क के पास रोके गए आंदोलनकारी

















