India becomes FIH Women's Nations Cup champion; wins title for the second time by defeating New Zealand.

भारत बना FIH महिला नेशंस कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर दूसरी बार जीता खिताब

Share
Link copied
India becomes FIH Women's Nations Cup champion; wins title for the second time by defeating New Zealand.
India becomes FIH Women’s Nations Cup champion; wins title for the second time by defeating New Zealand.

शंभू कुमार सिंह 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर देश का गौरव बढ़ाते हुए एफआईएच महिला नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

झारखंड की बेटी और भारतीय टीम की कप्तान Salima Tete के नेतृत्व में टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। इस जीत के साथ भारत ने महिला एफआईएच प्रो लीग 2026-27 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

फाइनल में भारत का दबदबा

भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। चौथे मिनट में Navneet Kaur ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 15वें मिनट में Sunelita Toppo ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। भारतीय रक्षा पंक्ति ने पूरे मुकाबले में अनुशासित प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के आक्रमण को पूरी तरह निष्प्रभावी बनाए रखा। नतीजतन मेजबान टीम कोई गोल नहीं कर सकी और भारत ने शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।

दीपिका रहीं टूर्नामेंट की शीर्ष गोल स्कोरर

भारतीय टीम की युवा स्टार Deepika ने पूरे टूर्नामेंट में छह गोल दागकर शीर्ष गोल स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया मान

इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सिमडेगा की सलीमा टेटे ने कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया, जबकि खूंटी की Nikki Pradhan और सिमडेगा की दीपिका सोरेंग ने भी पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया। इस टूर्नामेंट भारत प्रथम स्थान, न्यूजीलैंड द्वितीय स्थान और अमेरिका तृतीय स्थान पर रहा।

खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए प्रोत्साहन राशि

भारतीय महिला हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर Hockey India के महासचिव भोलानाथ सिंह ने टीम को बधाई देते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये तथा सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड तथा खेल प्रेमियों ने भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए इस जीत को भारतीय महिला हॉकी के इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। यह सफलता देश में महिला हॉकी के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण मानी जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।