Accused in police custody for extorting money from villagers by posing as an electricity department employee.

फर्जी बिजली कर्मचारी बन ग्रामीणों से की वसूली, पुलिस हिरासत में आरोपी

Share
Link copied
Accused in police custody for extorting money from villagers by posing as an electricity department employee.
Accused in police custody for extorting money from villagers by posing as an electricity department employee.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जिले के बांसजोर प्रखंड अंतर्गत बांसजोर-बरडेगा गांव में खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोपी नए बिजली मीटर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से ₹750 से लेकर ₹3500 तक की राशि वसूल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों से पैसे वसूले जाने की सूचना मिलने पर कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव विजय किंडो मौके पर पहुंचे और कथित फर्जी कर्मचारी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष सामरोम पॉल टोपनो भी वहां पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी द्वारा वसूली गई राशि संबंधित लोगों को वापस कराई गई। इस मामले में तौकीर अंसारी और अताउल्ला के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बरथोलोनी तिर्की समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा था या अकेले ही लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।