Lightning strikes in Kersai: 15-year-old girl dies, three children injured.

केरसई में वज्रपात का कहर: 15 वर्षीय किशोरी की मौत, तीन बच्चे घायल

Lightning strikes in Kersai: 15-year-old girl dies, three children injured.
Lightning strikes in Kersai: 15-year-old girl dies, three children injured.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले के केरसई थाना क्षेत्र के भण्डारटोली गांव में सोमवार को हुए वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार भण्डारटोली निवासी फुलमनी कुमारी (15 वर्ष) वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिया कुमारी (12 वर्ष), रोहित कुमार (8 वर्ष) और अमर कुमार (6 वर्ष) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। अंचल अधिकारी देवकांत सिंह, केरसई थाना पुलिस तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान 108 एम्बुलेंस एवं अन्य स्थानीय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर अंचल अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने सरकारी वाहन से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मृत किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, गरज-चमक और बारिश के दौरान खुले स्थानों में रहने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now