Major relief for traffic police personnel: Simdega SP distributes modern cooling jackets.

ट्रैफिक पुलिस जवानों को बड़ी राहत, सिमडेगा एसपी ने वितरित किए आधुनिक कुलिंग जैकेट

Share
Link copied
Major relief for traffic police personnel: Simdega SP distributes modern cooling jackets.
Major relief for traffic police personnel: Simdega SP distributes modern cooling jackets.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: भीषण गर्मी और तेज धूप में घंटों सड़क पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक पुलिस जवानों को बड़ी राहत मिली है। जवानों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए सिमडेगा पुलिस ने उन्हें अत्याधुनिक कुलिंग जैकेट उपलब्ध कराए हैं।

मंगलवार को सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने ट्रैफिक पुलिस जवानों के बीच आधुनिक कुलिंग जैकेट का वितरण किया। इन जैकेटों में छोटे इलेक्ट्रिक फैन लगाए गए हैं, जो लगातार हवा का प्रवाह बनाए रखते हैं और गर्मी के दौरान शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं।

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर मौसम में सड़क पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुलिंग जैकेट उनके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे और ड्यूटी के दौरान राहत प्रदान करेंगे।

ट्रैफिक जवानों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय तक धूप में खड़े होकर यातायात संचालन करना चुनौतीपूर्ण कार्य है। कुलिंग जैकेट मिलने से उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी, जिससे वे अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।

सिमडेगा पुलिस की इस पहल को पुलिसकर्मियों के कल्याण और बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल जवानों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था के संचालन में भी अधिक दक्षता आएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।