BJP to hold grand event on Hool Diwas; State President Aditya Sahu forms a 9-member committee.

हूल दिवस पर भव्य आयोजन करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बनाई 9 सदस्यीय समिति

Share
Link copied
BJP to hold grand event on Hool Diwas; State President Aditya Sahu forms a 9-member committee.
BJP to hold grand event on Hool Diwas; State President Aditya Sahu forms a 9-member committee.

रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड 30 जून को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह स्थित अमर शहीद स्थल पर हूल दिवस का भव्य आयोजन करेगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया है।

समिति में पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, अमर शहीद के वंशज मंडल मुर्मू, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव, पाकुड़ जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू को शामिल किया गया है।

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 30 जून झारखंड के इतिहास की गौरवशाली तिथि है। वर्ष 1855 में इसी दिन सिदो-कान्हो के नेतृत्व में संताल हूल क्रांति का बिगुल अंग्रेजी शासन के खिलाफ फूंका गया था। इस आंदोलन में चांद-भैरव और फूलो-झानो ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती क्रांतिकारियों की वीरगाथाओं से भरी हुई है और आदिवासी समाज ने दमन एवं शोषण के विरुद्ध आजादी की लड़ाई से पहले ही संघर्ष का इतिहास रचा था। भाजपा इन महानायकों के योगदान को नमन करती है और उनके बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हूल दिवस का व्यापक आयोजन कर रही है।

भाजपा के अनुसार, भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से हूल क्रांति के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके संघर्ष एवं बलिदान का स्मरण किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।