Simdega Police on high alert regarding Muharram processions; strict instructions issued to officers and personnel.

मुहर्रम जुलूस को लेकर सिमडेगा पुलिस हाई अलर्ट, अधिकारियों-जवानों को दिए सख्त निर्देश

Share
Link copied
Simdega Police on high alert regarding Muharram processions; strict instructions issued to officers and personnel.
Simdega Police on high alert regarding Muharram processions; strict instructions issued to officers and personnel.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: रविवार को निकलने वाले मुहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सिमडेगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस केंद्र, सिमडेगा में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की विशेष ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे ने की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी तथा स्थानीय प्रशासन और शांति समिति के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

सिमडेगा पुलिस ने जिलेवासियों से मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे आयोजन पर लगातार नजर रखी जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।